जौनपुर, फरवरी 9 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिवसीय केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन भी एक साल्वर को पकड़ा गया। वह बदलापुर निवासी एक छात्रा के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। केंद्र की टीम ने उसे बायोमैट्रिक अटेंडेंस के दौरान पकड़ा। केंद्र प्रभारी की तरफ से जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। इससे पहले रविवार की परीक्षा में भी दो साल्वर पकड़े गए थे। यानी दो दिन की परीक्षा में कुल तीन साल्वर पकड़े गए। सीबीएसई की तरफ से आयोजित करायी गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट के लिए जौनपुर जिले में कुल 36 केंद्र बनाए गए। यहां 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन की परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में टीडी कॉलेज में दो साल्वर पकडे गए थे। रविवार को प्रकाश ग्लोबल स्कूल में पहली पाली की परीक्षा के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.