मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीटेट की उत्तर कुंजी पर आपत्ति को लेकर अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न एक हजार रुपये देने होंगे। अभ्यर्थी 15 मार्च की रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।सात और आठ फरवरी को सीटेट की परीक्षा हुई थी। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के ओएमआर उत्तर पत्रक की स्कैन की गई फोटो और उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चुनौती शुल्क क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर शुल्क वापस करने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई ने कहा है कि विषय विशेषज्ञों द्वारा उत्तर कुंजी में कोई गलती देखी जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जिले में 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों ने पेपर टू को अधिक कठिन बताया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.