बोकारो, मार्च 28 -- बेरमो। जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में रविवार को सुबह 11 बजे से बेरमो कोयलांचल स्तरीय बैठक होगी। आगामी 1 मई को मजदूर दिवस सहित पिछले कार्यों के समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। यूनियन के अपर महासचिव पीके विश्वास ने यह जानकारी देते हुए बैठक में क्षेत्र के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों से शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...