कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) का 57 वां स्थापना दिवस के अवसर पर सरकार की जनविरोधी नीतियों और लेबर कोड के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि स्थायी नौकरी की जगह अनुबंध, ठेका और आउटसोर्सिंग लाया जा रहा है, जहां मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सीटू का संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में धनेश्वरी देवी, शिवनंदन भुइयां, जागेश्वर भुईयाँ, छोटू भुइयां, पप्पू भुइयां, विनोद भुइयां, जमना भुइयां, पुतुल भुइयां, रामचंद्र भुइयां, गंगा देवी, मंजू देवी, सोफारी भुइयां, चंदवा देवी, टुकलाल भुइयां, सोनू भुइयां, समता देवी, मुंदरी देवी, गायत्री देवी, अन्नू देवी, सुरेश भुइयां, राजू भैया समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीटू का मनाया...