कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की बैठक रविवार को वीर कुंवर सिंह पार्क में जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक मई को मजदूर दिवस वीर कुंवर सिंह पार्क, झुमरीतिलैया में मनाने का निर्णय लिया गया। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देवी, वर्षा रानी, बीएसएसआर यूनियन के सचिव दिलीप कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इनके अलावा निर्माण कामगार यूनियन के नागेश्वर दास, शम्भु पासवान, बद्री तुरी, बसंती देवी, सहदेव दास, अशोक दास, सहदेव कुमार ने भी अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर आंदोलन का लिया फैसला यह भी पढ़ें- लखीसराय: कामरेड सरयुग प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.