सीटू का मनाया गया 56वां स्थापना दिवस
दरभंगा, मई 30 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय गुदरी बाजार स्थित कार्यालय परिसर में केंद्रीय श्रमिक संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का 56वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर सीटू के वरिष्ठ श्रमिक नेता दिनेश झा ने झंडोत्तोलन कर सीटू के संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीटू बिहार राज्य कमेटी सदस्य सत्य प्रकाश चौधरी ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर श्रमिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए श्रमिक विरोधी चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सीटू का मनाया गया 56वां स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- सीटू के स्थापना दिवस पर किया झंडा रोहण यह भी पढ़ें- सीएमपीडीआई में मनाया सीटू का 56वां स्थापना दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.