बिजनौर, जून 11 -- बसंती देवी धर्मशाला में आयोजित शिवसेना की बैठक में जिला उपप्रमुख मुकेश लांबा की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री शोभित गुर्जर के संचालन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख एवं समाजसेवी चौधरी वीर सिंह ने चांदपुर स्थित एक निजी सीटी स्कैन सेंटर पर मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन की निर्धारित कीमत लगभग 2600 रुपये होने के बावजूद मरीजों से 4000 से 5500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा युवा जिला मंत्री यतेंद्र देवल के सड़क दुर्घटना के बाद कराए गए सीटी स्कैन का उदाहरण देते हुए अधिक शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- सीटी स्कैन सेंटर पर मनमानी शुल्क वसूलने का आरोप, शिवसेना ने उठाई आवाज वीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कई गरीब और...