इटावा औरैया, अगस्त 12 -- इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र पर बुधवार को आये मरीजों और तीमारदारों का उस समय गुस्सा फूट पड़ा जब पूरे अस्पताल में बिजली आ रही थी और सीटी स्कैन केंद्र की बिजली ठप थी। जिससे मरीजों के सीटी नहीं हो पा रहे थे। नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की और सीएमएस ऑफिस का घेराव भी किया। परेशान लोगों से सीएमएस मिले भी नहीं और उनकी समस्या को भी नहीं सुना जिससे लोगों में काफी नाराजगी भी रही ।

बिजली कटौती के कारण परेशानी सीटी सेंटर की सुबह 10:30 बजे बिजली चली गई थी इस दौरान सीटी स्कैन के लिए पहुंचे मरीजों की भीड़ सेंटर पर जमा थी। बिजली जाने से पहले सुबह 10:30 बजे तक केवल 20 मरीजों की जांच हो सकी थी, जबकि केंद्र पर करीब 100 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। जांच के लिए इंतजार कर रहे मरीज और तीमारदारों का धैर्य जवाब दे गया...