नोएडा, जून 26 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में मरीज से सीटी स्कैन जांच के नाम पर वसूली के लिए पर्ची थमाने के मामले की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने एक जांच समिति गठित की है। अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देश पर समिति बनाई गई है। तीन डॉक्टरों की इस समिति से दो दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एचएम लवानिया ने बताया कि समिति में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुशवाहा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ब्रजेश कुमार और रेडियोलाजिस्ट डा. निरूपमा आत्रेय शामिल हैं। शिकायतकर्ता जीशान गुरुवार को अपनी रिश्तेदार मरियम के सिर दर्द का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी पंजीकरण कराने के बाद पर्चा लेकर उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लिया। डॉक्टर द्वारा सीटी स्कैन की सलाह के बाद कर्मच...