हजारीबाग, फरवरी 19 -- पदमा।प्रतिनिधि पदमा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में इन दिनों छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूरजपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के सहयोग से छात्रों द्वारा गली मोहल्ले में सीटी बजाओ अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय खुलने के समय, नौ बजे कुछ छात्र विभिन्न टोलों में जाकर सीटी बजाते हैं । सभी छात्रों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हैं। इस संदर्भ में सूरजपुर मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि सीटी बजाओ अभियान के द्वारा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में सहायता मिली है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक नामांकित बच्चा प्रतिदिन विद्यालय पहुंचे और बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करें।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.