शामली, अगस्त 28 -- शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले और बाद की फुटेज खंगालने पर चार संदिग्ध युवक दो बाइकों पर आते-जाते दिखाई दिए हैं। सभी की उम्र करीब 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर चारों की पहचान करने के साथ ही उनके आने-जाने के पूरे रूट को खंगाल रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर घटनास्थल के पास से सीधे बाइक पर सवार होकर नहीं भागे। घटना के तुरंत बाद वे गली के रास्ते पैदल निकल गए। यह भी पढ़ें- पांव से सिर तक मारी नौ गोलियां, चार शरीर के पार, हरियाणवी सिंगर अंकित की पीएम रिपोर्ट इसके बाद बुढ़ाना रोड पर पहले से खड़ी अपनी दो बाइकों तक पहुंचे। वहां से चारों दो-दो की संख्या में बाइकों पर सवार हुए और इत्मीनान से फरार हो गए...