मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पंपू पोखर स्थित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) में शनिवार को दोबारा फायर मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान आरएलडीए की ओर से लगाए गए सभी उपकरण ने काम किया। स्मोक डिटेक्टर धुंआ की तीव्रता को भांपकर बजना शुरू हो गया। वहीं, वाटर हाइड्रेंट भी पांच मंजिल से ऊपर तक की उंचाई को एलिवेशन प्राप्त किया। इसके अलावा शॉट सर्किट होने पर फायर डिक्टर अलार्म स्वत: बजना शुरू हो गया।मालूम हो कि बीते सप्ताह हुए मॉक ड्रिल में स्मोक डिटेक्टर काम नहीं किया था। साथ वारट हाइड्रेंट से भी पानी नहीं निकला था। बताया गया था टंकी में पानी नहीं था और वॉल्व भी बंद पाया गया था। शनिवार को हुए मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे के मुजफ्फरपुर जंक्शन के एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक शिवदास और आरएलडीए की ओर से पदाधिकारी व कर्मचारी म...