बोकारो, फरवरी 8 -- सीटीपीएस में यूनियन ने टूल डाउन वापस लिया चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल प्लांट के एएमसी के तहत काम करने वाले ठेका मजदूरों की मांगों व मृत ठेका मजदूरों के आश्रितों को नियोजन मामले पर युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा शनिवार को शुरू किया गया टूल डाउन आंदोलन डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के वरीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया। यूनियन के शाखा सचिव बिगन महतो ने बताया कि उच्च प्रबंधन ने मांगों पर 15 फरवरी तक वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सीटीपीएस में गेट जाम आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.