बोकारो, दिसम्बर 1 -- चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में नए वरिष्ठ महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वे मेजिया थर्मल प्लांट से यहां आए हैं। वहीं सीटीपीएस के पूर्व परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा ने मेजिया थर्मल में परियोजना प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। सीटीपीएस के अधिकारियों व इंजीनियरों ने नए परियोजना प्रधान अनुभवी का स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। यहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने यहां के हालात की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.