सीटीपीएस में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बोकारो, मई 18 -- डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के आसपास के ग्रामीणों ने बिजली, पानी व रोजगार की मांग को लेकर सोमवार को आदिवासी ग्राम विकास समिति के बैनर तले प्लांट गेट के पास प्रदर्शन किया तथा हक अधिकार की मांग की। काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी थी। समिति से जुड़े नेताओं ने कहा कि भूरसाबाद, झरनाडीह, झींझीरघुटू व राजाबेड़ा सहित आसपास के आदिवासी गांव की स्थिति अच्छी नहीं है। डीवीसी प्रबंधन शुरू से यहां के गांव की अपेक्षा करते आई है। रोजगार के क्षेत्र में भी गांव पिछड़े हुए हैं। सीएसआर की बैठक में भी समस्याओं को उठाया गया मगर आज तक समाधान नहीं हुआ है। डीवीसी प्रबंधन यदि समस्याओं पर जल्द ध्यान नहीं देगा तो जोरदार आंदोलन करते हुए गेट जाम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.