चित्रकूट, दिसम्बर 10 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये के गबन मामले में बुधवार को पुलिस एसआईटी ने मुख्य कोषाधिकारी और तीन लेखाकारों से पूछताछ की। सभी से अलग-अलग पूछताछ के बाद एसआईटी ने तथ्यों की हकीकत तक पहुंचने के लिए इनका आमना-सामना भी कराया। एसआईटी के सामने सभी लोग खुद का बचाव करते हुए एक-दूसरे पर ही दोष मढ़ते रहे। करीब डेढ़ माह से छानबीन कर रही एसआईटी ने चिन्हित पेंशनरों की मूल पत्रावलियों में दस्तावेज खंगाले थे। मृतक पेंशनरों की पत्रावलियों में जीवित प्रमाण पत्र न मिलने पर एसआईटी को मुख्य कोषाधिकारी से लेकर लेखाकारों की संलिप्तता के तथ्य मिले थे। फलस्वरुप एसआईटी ने कोषागार के जिम्मेदारों से पूछताछ कर छानबीन शुरु की। चार दिन पहले एसआईटी ने पूर्व में तैनात रहे रिटायर्ड मुख्य...