नई दिल्ली, जून 17 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) करने की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है। अगर आपने भी सीटीईटीस सितंबर 2026 के लिए आवदेन किया है और आवदेन के दौरान अप्लीकेशन फॉर्म में गलतियां हो गई हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि यह करेक्शन विंडो 18 जून 2026 तक खुली रहेगी। यह भी पढ़ें- जून की इस तारीख को जारी हो सकता है CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्टकिन चीजों में कर सकते हैं बदलाव सीबीएसई की जारी नोटिस के मुताबिक, सीटीईटी का 22वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। पहले ही बताया गया था कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपने आवेदन विवरण में संशोधन करने का अवसर दिया ...