जमशेदपुर, मई 21 -- सीबीएसई ने सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीदवार 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 जून ही रखी गई है। अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 15 जून से 18 जून 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे। सीटीईटी परीक्षा 06 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। यह भी पढ़ें- CSEET June Admit Card 2026, Direct Link: आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, यहां करें डाउनलोड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...