प्रयागराज, जून 30 -- सीटीईटी-2024 में अपने स्थान पर दूसरे को बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में फरार आरोपी को जार्जटाउन पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को मुखबिर की सूचना पर विद्या वाहिनी बस अड्डे के पास पकड़ा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर 2024 को आयोजित सीटीईटी-2024 में फतेहपुर के भानु प्रताप ने अपने स्थान पर भदोही निवासी पंकज कुमार को फर्जी तरीके से बैठाया था। इसके बदले उसने पंकज को 10 हजार रुपये देने की बात कही थी। परीक्षा के दौरान जगत तारन इंटर कॉलेज केंद्र पर पहचान संबंधी जांच में पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- UPTET Admit Card​ 2026 OUT, Link: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर जार्जटाउन था...