पटना, मार्च 12 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in, ctet.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी अपना ओएमआर शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। मालूम हो कि सीटीईटी 7-8 फरवरी और 1 मार्च को हुआ। परीक्षा में 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...