पटना, मई 11 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छह सितंबर को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 22वें संस्करण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। पेपर एक और पेपर दो की यह परीक्षा देशभर के 132 केंद्रों पर होगी। 11 मई से सीटीईटी एवं सीबीएसई की वेबसाइट से आवेदन शुरू हो गया है। आवेदक 10 जून की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि का ऑनलाइन सुधार 15 जून से 18 जून तक किया जा सकता है। इसके बाद सुधार नहीं होगा। यह भी पढ़ें- CTET September 2026 : सीटीईटी नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आज से, एग्जाम सिटी नहीं चुन सकेंगे, परीक्षा समेत अहम तिथियां परीक्षा के दो दिन पूर्व प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के परिणाम की घोषणा अक्टूबर महीने के अंत त...