बरेली, फरवरी 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 24 केंद्रों पर हुई। अभ्यर्थियों के मुताबिक पेपर में रीजनिंग आसान रही, जबकि कथन वाले प्रश्न, गणित और सामाजिक विज्ञान (एसएसटी) से जुड़े प्रश्न कठिन और उलझाने वाले रहे। इससे कम समय में पेपर पूरा करने का दबाव रहा। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 11160 अभ्यर्थियों में से 10,290 उपस्थित व 870 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत 7922 अभ्यर्थियों में से 7420 उपस्थित व 502 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हुई, जबकि दूसरी पाली की दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक हुई। ढाई घंटे की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य अध्ययन, रीजनिंग, गणि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.