सीटीईटी : छह को होने वाली परीक्षा स्थगित, एक तक आवेदन
पटना, अगस्त 25 -- सीबीएसई ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 22वें संस्करण के तहत छह सितंबर को होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित करते हुए आवेदन करने का एक बार फिर मौका दिया है। वैसे अभ्यर्थी जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे एक सितंबर तक सीबीएसई के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो मंगलवार से ही खोल दिया गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में साफ कहा था कि जो शिक्षक बनने के इच्छुक हैं, उन्हें टीईटी की योग्यता हासिल करने का पूरा और उचित अवसर दिया जाना चाहिए। इसी आदेश को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है और आवेदन पोर्टल को दोबारा खोल दिया है।पहले यह भी पढ़ें- CTET Postponed : सीटीईटी परीक्षा स्थगित, फिर से दिया गया आवेदन का मौका आवेदन की अंतिम तारीख दस जून थी और छह सितंबर को परीक्षा होनी थी, लेकिन कई अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.