कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की परिधि में आने वाली सीटीआई नहर पक्की होगी। इसका फायदा यह होगा कि छठ पूजा के घाट भव्य और पक्के तो होंगे ही, साथ ही दोनों ओर जाली लगने से कूड़ा भी न जाएगा। इस वजह से निर्मल जल में महिलाएं अर्घ्य दे सकेंगी। पक्की नहर होने से कटान न होगा तो घाटमपुर, जहानाबाद तक नहर का पानी टेल तक पहुंचेगा। इससे किसानों की सिंचाई में पानी वरदान बनेगा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने चार साल पहले इसकी पैरोकारी कर रहे थे। 15वें वित्त आयोग के तहत यह परियोजना नगर निगम से मंजूर हो गई है। नगर निगम ने सिंचाई विभाग को सात करोड़ रुपये की राशि में से 3.80 करोड़ जारी भी कर दिए हैं। मैथानी ने बताया कि नहर पक्की एवं सुरक्षित स्वरूप में दिखाई देगी। इसके तहत नहर की सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग के अलावा दोनों ओर स्टील जाली लगेगी। दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.