सीटीआई ज्ञान सिंह बने सहायक शाखा सचिव
उरई, अगस्त 2 -- उरई। संवाददाता रेलवे की एनसीआरईएस झांसी मंडल की शाखा लाइन उरई में सीटीआई ज्ञान सिंह को सहायक शाखा सचिव बनाया गया है। झांसी मंडल से यह जिम्मेदारी दी गई है। आशा व भरोसा जताया गया है कि वह सेक्शन में शाखा को मजबूत बनाते हुए अधिक से अधिक कर्मचारियों को जोड़ने का काम करेंगे। वहीं सीटीआई ने बताया कि वह संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए काम करेंगे और पूरी कोशिश की जाएगी कि संगठन मजबूती के साथ कर्मचारियों की आवाज बनें। इससे समय समय पर लोगों की समस्याएं दूर हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.