सीज होंगे अनफिट वाहन, रद्द होगी स्कूलों की मान्यता
अमरोहा, जुलाई 3 -- परिवहन विभाग एक से 15 जुलाई तक मिशन सेफ फ्यूचर अभियान चला रहा है। इसमें बिना फिटनेस, बिना परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के पहले सप्ताह में स्कूलों को कमियां दूर करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद आठ से 15 जुलाई तक अनफिट स्कूली वाहनों का चालान, सीज और इनका संचालन बंद किया जाएगा। ऐसे स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जाएगी। अभियान में जिन स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बने हैं या वैध परमिट नहीं है, उनके स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों पर सात जुलाई तक सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस कराने और उन्हें वैध परमिट से संचालित कराने की जिम्मेदारी है। एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन स्कूलों में जाकर वाहनों की वास्तविक स्थिति का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.