गोरखपुर, मार्च 1 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे फोरलेन के किनारे वर्षों से खड़ी सीज और एक्सीडेंटल गाड़ियों को रविवार शाम एनएचएआई कर्मियों ने हाइड्रा क्रेन से हटवाया। इन गाड़ियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। हटाने के दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि थाने के आसपास खड़ी डिस्पैच गाड़ियों को सड़क से नीचे कराया गया है, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और यातायात सुचारु होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.