गाजीपुर, अप्रैल 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना पुलिस ने 19 दिन पहले थाने के सामने से गायब हुए बालू लदे ट्रेलर को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने ट्रेलर के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के राम सागर, अजीत कुमार, सतीश कुमार और मुनेश प्रजापति गुरुवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ढढनी-मलसा मोड़ के पास घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चालक 35 वर्षीय अभिषेक यादव निवासी नगदीलपुर और 30 वर्षीय खलासी रामलखन निवासी गड़ही के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ट्रेलर को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।बता दें कि 13 मार्च 2026 को खनन विभाग ने अवैध...