वाराणसी, मई 20 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। खनन विभाग एवं रामनगर पुलिस की ओर से सीज मोरंग लदा ट्रक यार्ड से मंगलवार रात चोरी हो गया। रामनगर पुलिस ने ट्रक मालिक समेत दो आरोपियों को सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को बुधवार को जेल भेजा गया। रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी जौनपुर के बहरीपुर (सिंगरामऊ) निवासी राजीव रंजन यादव, सुल्तानपुर जिले के सर्कंडीह (थम्मौर) निवासी राशिद अली हैं। आरोपियों के पास से ट्रक बरामद कर लिया गया। 17 अप्रैल को खनन विभाग ने अवैध मोरंग लदे ट्रक को पकड़कर भीटी पुलिस चौकी के वाहन यार्ड में पुलिस की सुपुर्दगी में दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- रामनगर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी का किया खुलासा दोनों आरोपियों ने मंगलवार रात में ट्रक चोरी कर लिया। सुल्तानपुर में ट्रक से मोरंग गिराते समय दोनों को ...