गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में संचालित विद्यालयों के वाहनों की सघन जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्कूल वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ सीज करने सहित विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय अमेठी में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विद्यालयों को स्कूल वाहनों से संबंधित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि विद्यालयों के वाहनों में वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी अभिलेख दुरुस्त होना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह स्कूली वाहनों की जांच के लिए चला अभियान, पांच पर कार्रवाई इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.