नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों ने एक प्रदर्शनकारी के पिता पर कथित हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीजेपी के समर्थक प्रवक्ता सौरव दास व आशुतोष रांका के साथ पहुंचे थे। सीजेपी ने बताया कि 72 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारद्वाज ने एक प्रदर्शनकारी के पिता के साथ मारपीट करने का दावा किया था। रांका ने आरोप लगाते हुए बताया कि पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान समर्थक निशु आजाद के पिता संजय के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उनके सिर में चोट लगी थी। उन्होंने कह...