सीजेपी का जंतर मंतर पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन रहा जारी
नई दिल्ली, जून 22 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का परीक्षा व भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर सोमवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन जंतर मंतर पर जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक होने के बाद जान गंवाने वाले छात्रों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन स्थल पर दोपहर तक प्रदर्शनकारियों की काफी कम संख्या देखने को मिली। हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारी थाली बजाकर अपना रोष प्रकट कर रहे थे। साथ ही नीट के अभ्यर्थी और परीक्षार्थी भी पहुंचे थे। इसमें छात्र, युवा व अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके ने जूस और खाना बांटने वाले जुनैद के छुए पैर, जंतर-मंतर पर तीसरे दिन जारी प्रदर्शन प्रदर्शनकारी हाथों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.