देहरादून, अप्रैल 30 -- मसूरी। संवाददाता सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में नव निर्वाचित छात्र परिषद 2026 का गठन किया गया। पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर अधिष्ठापित किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के वरिष्ठ उपनिदेशक राजेश मीणा ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैच लगाकर अधिष्ठापित किया।सीजेएम हैंपटन कोर्ट स्कूल छात्र परिषद समारोह विद्यालय के सेंटेनरी ऑडिटोरियम में बड़े गर्व और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी ने मुख्य अतिथि लबासना के उपनिदेशक राजेश मीणा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर किया। व इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना सभा की गयी। नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने आगे बढ़कर पदचिह्नों एवं हाउस ध्वजों को ग्रहण किया और निष्ठा एवं समर्पण के साथ विद्यालय की सेवा करने की शपथ ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.