सीजेएम ने दिया ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्मुक्त करने का आदेश
पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। गलत ढंग से थाने में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्मुक्त करने का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके स्वामी को सौंपने का आदेश देते हुए अमरिया एसओ के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश पारित कर एसपी को भेजा है। अमरिया के ग्राम कैंचू टांडा निवासी तहसीन खान पुत्र बब्लू खान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना अमरिया में गलत तरीके से खड़ा कराया गया है। उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली की आवश्यकता है। न्यायालय की ओर से थाना अमरिया से इस संबंध में आख्या तलब की गई। पुलिस ने अपनी आख्या में बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन मामले में पकड़ा गया था। खनन अधिकारी कार्यालय की आख्या में प्रकरण से अनभिज्ञ होना बताया गया। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.