गोपालगंज, जून 2 -- भोरे। एक संवाददाता मुख्य दंडाधिकारी भारती कुमारी की कोर्ट ने कटेया थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है। मामला सेमरिया टोला नकटही गांव के स्व. रामचंद्र कुशवाहा की विधवा धूपिया देवी व उसकी गोतनी विद्यावती देवी को जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का है। बताया जाता है कि गांव की धूपिया देवी व उसकी गोतनी विद्यावती देवी को गांव के ही हरेंद्र भगत, नीतीश कुशवाहा समेत 12 लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पीड़िता ने कटेया थाना और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन आरोप है कि मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद धूपिया देवी ने अपने अधिवक्ता विकास कुमार के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम भारती कुमारी ने कटेया थानाध्यक...