सीजेएम के आदेश पर सात लोगों पर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर, मई 30 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सानी केवटलिया (भीतरी टोला) निवासी महिला की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से सात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पीड़िता शहनाज खातून पत्नी झीनक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतकबीरनगर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 25 फरवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले के कोईल उर्फ मो़ वारिस की बकरी उसके घर में घुस गई और नुकसान पहुंचाने लगी। घर में मौजूद बच्चों ने बकरी को भगा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शबनम, वारिफा, मो़ आलम, जुलेखा खातून, लल्लन, शोहरतुन्निशा और कोईल उर्फ मो़ वारिस एक राय होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.