नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्य कांत रविवार को लेह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की स्थायी बेंच का उद्घाटन करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा कि यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को न्याय उनके करीब मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट बेंच की स्थापना लद्दाख के लिए एक अहम कदम है। खासकर उन लोगों के लिए जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं।अधिकारियों के अनुसार, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुंद्रा ने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्य कांत के साथ सुप्रीम कोर्ट के चार अन्य न्यायाधीश भी होंगे। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्याया...