नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने गुरुवार को थिम्पू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने इस दौरान भूटान में न्यायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और विकास में तकनीकी सहायता और सर्वोत्तम प्रथाओं के विकास के लिए व्यापक समर्थन की पेशकश की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने भूटान में न्यायिक प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण और अनुकूलन में तकनीकी सहायता और सर्वोत्तम प्रथाओं के विकास के लिए व्यापक और विस्तृत समर्थन प्रदान किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने बुधवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात की और न्यायिक सहयोग, कानूनी शिक्षा, तकनीकी चुनौतियों और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा क...