नई दिल्ली, जुलाई 18 -- मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक व्यवस्था मजबूत बनाने और जिला अदालतों में अधिक न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की जरूरत पर शनिवार को जोर दिया। जिला अदालत परिसर में बहुस्तरीय पार्किंग सुविधा का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पंजाब और हरियाणा सरकारों से कहा कि वे उप-मंडल व जिला अदालतों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और विकसित करने के लिए जरूरी फैसले लें। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हाईकोर्ट के जज ए.जी. मसीह तथा न्यायमूर्ति शील नागू भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...