नई दिल्ली, जनवरी 10 -- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को हरियाणा के अपने पैतृक गांव का दौरा किया और हिसार तथा हांसी में दो अदालत परिसरों का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद थे। वह दोपहर के समय हांसी जिले के अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे। इस दौरान गांव के लोगों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नवंबर में देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पेटवाड़ गांव से ही प्राप्त की थी। इससे पहले दिन में, मुख्य न्यायाधीश ने हिसार जिले के बरवाला में और नारनौंद (हांसी) में अदालत भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और अरविंद शर्मा सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.