नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जज राजेश बिंदल को शुभकामनाएं दीं। जस्टिस बिंदल 15 अप्रैल को अपना पद छोड़ रहे हैं। सीजेआई अखिल भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता संघ द्वारा जस्टिस बिंदल के लिए आयोजित एक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने निवर्तमान जज की कड़ी मेहनत और कानूनी दक्षता की सराहना की। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि न्यायमूर्ति बिंदल के पेशेवर कॅरियर के समाप्त होने के बाद भी उनके पास कई अवसर शेष हैं। जस्टिस बिंदल के सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और हर तरह की खुशियों के लिए मेरी शुभकामनाएं। एसोसिएशन के महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता, आदिश सी अग्रवाल ने कहा कि यह समारोह न्यायमूर्ति बिंदल के विशिष्ट व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो सत्यनि...