लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में मंगलवार को पर्यावरण प्रेमियों का जमावड़ा लगा, जहां लोगों ने पंख फैलाते पक्षियों का दीदार किया, उनकी खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। छात्र-छात्राओं ने कैनवस पर प्रकृति के रंग उकेरकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौका था लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा वेटलैंड-डे के उपलक्ष्य में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का। जहां प्रकृति और लोगों के बीच अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे बर्ड वॉचिंग से हुयी, जिसमें स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पक्षियों को दूरबीन के जरिए नजदीक से देखा। इस दौरान पर्यावरण विशेषज्ञों ने उन्हें पक्षियों की प्रजातियों, उनके व्यवहार और वेटलैंड से उनके संबंध के बारे में रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस मौके पर सलाहकार अवनीश अवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.