जमशेदपुर, मई 5 -- जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने नए एएसपी ऋषिभ द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें सिख समुदाय की ओर से बधाई दी एवं शाल एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्हें विस्तार से संपूर्ण कोल्हान क्षेत्र में रहने वाले सिखों के बारे में जानकारी दी। साथ ही सभी गुरुद्वारा कमेटियां सभी संस्थाएं के बारे में जानकारी दी। एएसपी ऋषिभ द्विवेदी ने देश हित में समाज हित में सिख समुदाय द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की और अच्छे कार्यों में हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर पप्पू बाबा आदि कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.