जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने खासमहल निवासी चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में हुई कोर मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने चरणजीत सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान बताया गया कि चरणजीत सिंह पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं। अब सिख समाज में उनकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी। चरणजीत सिंह ने प्रधान एवं टीम को आश्वासन दिया कि वे मर्यादा का पालन करते हुए इस जिम्मेदारी का निर्वाह बखूबी करेंगे। सभी ने उन्हें बधाई दी। मौके पर प्रधान भगवान सिंह के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.