लखनऊ, मार्च 6 -- शेयर ट्रेडिंग में निवेश और पॉलिसी पर मैच्यूरिटी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने सीजीएसटी के रिटायर्ड कमिश्नर व शिक्षिका से 1.94 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। चिनहट की महिला से 18 बार में 1.67 करोड़ से अधिक रुपये लिए गए तो राजाजीपुरम के बुजुर्ग से तमाम मदों के नाम पर 26 लाख रुपये से अधिक रकम ट्रांसफर कराई। साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। चिनहट के कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी अध्यापिका गीता ने बताया कि नवंबर 2025 में व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। जिसमें नाका सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने पर मुनाफे की बात कही गई। संपर्क करने पर जालसाज ने लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया। पीड़िता ने बताया कि उपनगरीय क्षेत्रों में वंचित बच्चों के लिए एक स्कूल का विस्तार करने के उद्देश्य से निवेश के लिए ह...