लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस, सामने आई 43 लाख की काली कमाई सीबीआई ने झांसी में 70 लाख की घूसखोरी के मामले में पकड़ी जा चुकीं केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज किया है। जांच में आय से अधिक संपत्ति जुटाने की दोषी पाई गईं प्रभा भंडारी के विरुद्ध सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच के लिए निर्धारित अवधि में उनके पास आय से 43 लाख रुपये की अधिक संपत्ति पाई गई। आरोपी महिला आईआरएस अधिकारी को सीबीआई ने पिछले वर्ष दिसंबर में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था।जांच विवरण सीबीआई के अनुसार आरोपी प्रभा भंडारी की झांसी म...