सासाराम, अप्रैल 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने डेहरी में संचालित रोहतास टोबैको कंपनी पर बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान कंपनी पर छह करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया। बताया कि पिछले कई वर्षों से कंपनी संचालक द्वारा टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। इस कारण बुधवार को सेंट्रल जीएसटी सासाराम व गया जीएसटी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी में कई दस्तावेज हाथ लगे हैं। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। फिलहाल टैक्स चोरी मामले में छह करोड़ रुपये वसूला गया है। कागजात की जांच के बाद नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.