प्रयागराज, जून 23 -- कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो दिन बढ़ा दी है। 21 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार 22 जून तक आवेदन लिए गए। इस दौरान 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन न कर पाने की शिकायतें आयोग को भेजीं थी। अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग ने 25 जून की रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया है। आयोग ने साफ किया है कि पात्रता निर्धारण के लिए अब अंतिम तिथि 25 जून मानी जाएगी। यह भी पढ़ें- SSC CGL Vacancy: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट बढ़ी, अभी तक 28 लाख ने भरा फॉर्म ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून रात 11 बजे तक है। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा अब एक से तीन जुलाई तक उपल...