गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह। शहर के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नितीन राज ने एसएससी-सीजीएल की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस सफलता पर शनिवार देर शाम को वार्ड पार्षद संगीता कुमारी ने नितीन के घर जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान संगीता देवी ने कहा कि नितीन ने घर से तैयारी कर सफलता हासिल करके यह बता दिया है कि लगन व मेहनत से कोई भी काम करने पर सफलता अवश्य मिलती है। बता दें कि नितीन किराना दुकान संचालक बलवंत सिंह के पुत्र हैं। नितीन ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा से की है। स्नातक की पढ़ाई गिरिडीह कॉलेज से पूरी की। इसके बाद घर से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए और एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.