पाकुड़, जनवरी 3 -- सीजीएल में चयनित अभ्यर्थियों को डीसी ने किया सम्मानित पाकुड़, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डीसी ने शुक्रवार को सम्मानित किया। बता दें कि नेसार अहमद का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विजय कुमार साह का अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, वासुदेव मिर्धा का श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सूरज प्रकाश का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं बीरबल कुमार चौधरी का श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया। उपायुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनका यह चयन जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा ...